समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक चेल्सी प्रबंधन ने एनेल्का के मौजूदा करार को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस तरह वह 2013 तक क्लब को अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
क्लब ने साफ कर दिया है कि प्रीमियर लीग के 17 मैचों में एक गोल करने के बावजूद वह एनेल्का का करार बढ़ा रहा है लेकिन उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
इस बीच, क्लब ने फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान माइकल बलाक का भी करार एक वर्ष के लिए बढ़ाने की बात कही है लेकिन बलाक ने कहा है कि वह कम से कम दो वर्ष का विस्तार चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।