जब नंबर 4 पर बैटिंग करने के लिए एक साथ आए पंत और अय्यर, खूब हुआ ड्रामा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में अभी भी नंबर-4 की समस्या बनी हुई है। इसे सुलझाने के लिए टीम मैनेजमेंट पिछले लगभग 4 सालों से कड़ा प्रयास कर रही लेकिन कोई ऐसा बल्लेबाज पक्के ताैर पर नहीं मिला जो इस स्लाॅट के लिए लंबे समय तक भूमिका निभाने को तैयार हो सके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच के दाैरान नंबर 4 बल्लेबाजी करने के लिए रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच खूब ड्रामा देखने को मिला। दोनों समझ ही नहीं सके कि किसे क्रीज पर पहले जाना है।
ऐसे हुआ ड्रामा
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि तीसरे ओवर में ही रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गिर गया। फिर आठवें ओवर में शिखर धवन भी आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों ही तैयार हो गए। ऐसा लगा कि शिखर धवन के आउट होने के बाद दोनों ही बैटिंग करने आना चाहते थे। दोनों रूम से बाहर निकल गए। हालांकि बाद में बातचीत होने के बाद पंत को भेजने का फैसला लिया गया।
कोहली ने यह सफाई
जब इस मामले पर कप्तान विराट कोहली से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने कहा कि हमारा प्लान अलग-अलग फेज पर निर्धारित था। यह तय हुआ था कि अगर 10 ओवर हो चुके होंगे तो रिषभ बल्लेबाजी के लिए आएगा। इससे पहले विकेट गिरा तो अय्यर बल्लेबाजी के लिए आएगा। दोनों ही खिलाड़ी कंफ्यूज हो गए और इस बात का निर्णय नहीं ले पाए कि किसको बल्लेबाजी के लिए आना है।
दोनों नंबर 4 पर खेलना चाहते थे
कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया, "टीम मैनेजमेंट और दोनों खिलाड़ियों के बीच गलतफहमी के कारण उस वक्त दोनों बल्लेबाज मैदान पर आने लगे। जिसके बाद मैंने इस कंफ्यूजन को दूर किया।" उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर से दोनों बल्लेबाजों की बात हुई थी। हमने निर्णय लिया था कि खेल में किस परिस्थिति में कौन सा बल्लेबाज पहले खेलने आएगा। इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि दोनों ही बल्लेबाज चार नंबर पर खेलने के लिए आना चाहते थे। कोहली ने फिर मजाक करते कहा कि अगर दोनों क्रीज पर जाते तो 3 बल्लेबाज खेलते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
