बिना रन बनाए गिरे इस टीम के 6 विकेट, 35 रन पर ही ऑल आउट हुई पूरी टीम
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में आंध्र पद्रेश और मध्य प्रदेश के बीच हुए एक मुकाबले में गजब का नजारा देखने को मिला। इस मैच में आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 307 रन से मात दे दी। होल्कर स्टेडियम में खेले गए रणजी मुकाबले में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आंध्र प्रदेश अपनी पहली पारी में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मध्यप्रदेश पहली पारी में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और 91 रन पर ढेर हो गई।
दूसरी पारी में 41 रन की लीड लेकर बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश की टीम ने 301 रन का बड़ा स्कोर बनाया। आंध्रा की तरफ से करण शिंदे ने 103 रन बनाए और नाबाद रहे। इसके बाद मध्य प्रदेश के सामने 342 रन की चुनौती थी।
मध्य प्रदेश की पारी का पतन:
दूसरी पारी की शुरुआत में 19 रन पर ही मध्य प्रदेश की टीम ने 3 विकेट गंवा दिए इसके। ओपनर अजय रोहेरा (6), रजत पाटीदार (0) और कप्तान नमन ओझा (1) बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जब टीम का स्कोर 35 रन था उस वक्त मध्य प्रदेश की टीम के बल्लेबाज पेवलियन लौटते चले गए।
आर्यमान बिरला, शुभमन शर्मा, वेंकटेश अय्यर, कुमार कार्तिकेय, ईश्वर पांडे और यश दुबे आउट हो गए। टीम की ओर से यश ने 16 और आर्यमन ने 12 रन बनाए। मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके।
सबसे लो स्कोर :
मध्यप्रदेश का रणजी ट्रॉफी में यह अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2013-14 में बड़ौदा के खिलाफ 60 रन पर आउट हुई थी मध्यप्रदेश की टीम। यह मैच बड़ौदा में ही खेला गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
