INDvsAUS,Sydney Test: खराब रोशनी के चलते 16 ओवर पहले ही खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे और अंतिन टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट खोकर 622 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन के आखिरी सेशन के 10 ओवर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और टीम इंडिया को हालांकि दूसरे दिन कोई विकेट नहीं मिला और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24 रन बिना विकेट गंवा रहा।
तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ और इस सीरीज में पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने उस्मान ख्वाजा को 27 रन पर आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद लंच तक ऑस्ट्रेलिया का एक भी विकेट नहीं गिरा। मार्कस हैरिस और लूबेशन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया। हैरिस ने शानदार 79 रन की पारी खेली। हैरिस को लंच के बाद जडेजा ने बोल्ड किया। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया के विकेटों का पतन लगातार जारी रहा।ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका शॉन मार्श के तौर पर लगा।
मार्कस हैरिस के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मार्श जल्द पवेलियन लौट गए। उन्होंने 13 गेंदों में महज 8 रन बनाए।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मार्नस लाबुशेन अपना पहल अर्धशतक जड़ने से चूक गए। टिककर खेल रहे आलराउंडर लाबुशेन 38 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट ट्रेविस हेड के तौर पर गिरा। ट्रेविस ने अपना विकेट सस्ते में गंवा दिया। वह सिर्फ 20 रन ही बना सके।
56 गेंदों की पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। उन्हें कुलदीप दीप यादव ने 67वें ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका कप्तान टिम पेन के रूप में 198 के कुल स्कोर पर लगा। ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए टिम से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सके। टिम 14 गेंदों में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल चार विकेट मौजूद हैं और भारत से 386 रन पीछे। वहीं ऑस्ट्रेलिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
