Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई के CEO राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा, लेकिन अभी फंसा है एक पेंच

नई दिल्ली: बीसीसीआई के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर राहुल जौहरी ने हाल ही में अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अब लगता है कि उनके इस्तीफे की मंजूरी के लिए उनको थोड़ा करना पड़ेगा।

बीसीसीआई सूत्रों ने रविवार को बताया है कि जौहरी ने पिछले साल अक्टूबर में ही तब इस्तीफा देने का मन बना लिया था जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति का कार्यकाल पूरा हो चुका था। भारत के पूर्व कैग विनोद राय सीओए के प्रमुख थे।

उस समय सीओए के भंग होने के बाद एक नियमित बीसीसीआई का फिर से गठन हुआ था जिसकी बागडौर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सौंपी गई थी। गांगुली जहां बीसीसीआई के अध्यक्ष बने तो वहीं जय शाह को बोर्ड का सचिव बनाया गया है।

राहुल जौहरी की बीसीसीआई में नियुक्ति 2016 में हुई थी। एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "जौहरी का इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। वह बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।"

सीईओ पद पर रहते हुए जौहरी ने कई मोर्चों पर काम किया जिसमें आईपीएल के ब्रॉडकॉस्ट अधिकार स्टार इंडिया को बेचने जैसी डील भी शामिल है जिससे बोर्ड को 16 हजार 348 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

जब जौहरी की नियुक्ति हुए तब बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर थे और अनुराग ठाकुर उनके सचिव थे।

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 15:30 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+