VIDEO : जब पांड्या ने एक हाथ से जड़ा 62 मीटर का छक्का, विराट भी रह गए हैरान
लंदन। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। सबसे ज्यादा 140 रन रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं भारत को मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या (26) और धोनी (1) के सस्ते में आउट होने का खामियाजा डेथ ओवरों में भुगतना पड़ा।
लेकिन हार्दिक पांड्या ने इस मैच के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने हसन अली की गेंद पर 62 मीटर का छक्का जड़ दिया। जिसे देखकर विराट कोहली हैरान रह गए। दरअसल 43वां ओवर करने आए हसन अली की दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने अजीबोगरीब शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर के ऊपर से 6 रनों के लिए सीमा रेखा से बाहर चली गई। पंड्या के इस हैरतअंग्रेज शॉट पर विराट हंसने लगे।
हार्दिक का वो छक्का जिसने बटोरी सुर्खियां https://t.co/qyxxN3FEmw
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) June 16, 2019
वहीं कप्तान विराट कोहली ने 77 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। भारत वर्ल्ड कप 2019 में अब तक दो मैच जीत चुका है। पहला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और दूसरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। वहीं पाकिस्तान 4 मैच खेल चुका है, जिसमें से केवल एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीता है। वेस्टइंडीज व ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा, जबकि श्रीलंका के साथ बारिश के कारण रद्द हो गया।
वहीं, भारत के खाते में तीन मैचों से पांच अंक हैं और पाकिस्तान के चार मैचों से तीन अंक हैं। पाकिस्तान का यह पांचवां और भारत का चौथा मैच होगा। भारत-पाकिस्तान की बात करें तो वर्ल्ड कप में भारत कभी भी पड़ोसी मुल्क से हारा नहीं है। अभी तक हुए छह मैंचों में भारत ने पाकिस्तान को हर बार हराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
