IPL 2015: कोलकाता की शानदार जीत, 7 विकेट से मुंबई को हराया
नयी दिल्ली। आईपीएल 2015 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली। पहली मैच में ही जीत हासिल कर कोलकाता ने 18.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 168 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शानदार 98 रन भी बनाए, लेकिन रोहित की शानदार बल्लेबाजी भी मुंबई को हार से नहीं बचा पाई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर कोलकाता ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। मैच की शुरुआत से ही कोलकाता का पलड़ा भारी रहा। 168 रनों की पीछा करने मैदान में उतरी कोलकाता की रुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने मोर्चा संभाला। गंभीर ने शानदार अर्धशतक जड़ टीम को जीत की राह दिखाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
