शकीब को है केकेआर के आईपीएल जीतने का पूरा भरोसा
नई दिल्ली। केकेआर टीम के तेज गेंदबाज शकीब अल हसन को उनकी टीम के आईपीएल जीतने का पूरा भरोसा है। माना जा रहा है कि शकीब गुजरात लायंस के खिलाफ होने वाले मैच में टीम का हिस्सा होंगे, यही नहीं आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के बाद शकीब आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत में अहम भूमिका शकीब अल हसन ने निभाई थी, शकीब का कहना है कि यह जीत मेरे लिए काफी भावुक थी, टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए यह भावुक दिन था, मुशरफे मुर्तजा बांग्लादेश में बहुत चर्चित क्रिकेटर हैं, ऐसे में टी-20 से उनका सन्यास लेना हम सभी के लिए भावुक पल था।
श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत में शकीब ने 31 गेंदों पर 38 रन बनाएं थे, उन्हें आईपीएल में अपनी टीम पर काफी भरोसा है। शकीब अपने कप्तान गौतम गंभीर का समर्थन करते हुए कहते हैं कि हमारी टीम सबसे संतुलित टीम है, अगर आप गेंदबाजी पर नजर डालें, बल्लेबाजी को देखें तो दोनों ही पहलू हमारे काफी सधे हुए हैं। ईडेन गार्डेन के मैदान के बारे में शकीब कहते हैं कि मुमकिन है कि यहां की पिच पर घास हो, मुझे नहीं लगता है कि हमारे स्पिन गेंदबाजों को इससे बिल्कुल मदद नहीं मिलेगी, ऐसे में अगर हमारे गेंदबाजों को पिच से थोड़ी भी मदद मिली तो वह विरोधी को चित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कभी-कभी कोहली के गुस्से से अश्विन को लगता है डर
शकीब ने मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस की टीम को मजबूत प्रतिद्वंदी बताते हैं, वह कहते हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा खराब शुरुआत करती है लेकिन सीरीज के आगे बढ़ने के साथ ही उनका प्रदर्शन बेहतर होता जाता है, ऐसे में मुंबई की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
