Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पत्नी संग पारंपरिक पोशाक में पहुंचे शेख जायद मस्जिद, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स लीग स्टेज से ही बाहर हो गई और प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जिस तरह से मुंबई इंडियंस की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा उसके साथ ही केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। इस हार के साथ ही केकेआर की टीम की आईपीएल से विदाई हो गई और अंक तालिका में टीम पांचवे स्थान पर रही। हालांकि टीम ने 7 मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए लेकिन 14 अंकों के साथ ही बेहतर रन रेट के आधार पर हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ में जगह मिली।

आईपीएल में सफर खत्म होने के बाद टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने यूएई छोड़ने से पहले शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचे। मोर्गन अपनी पत्नी के साथ यहां बुधवार को पहुंचे थे। इस दौरान वह यहं की पारंपरिक पोशाक में नजर आए। खुद मोर्गन ने अपनी पत्नी संग मस्जिद की फोटो साझा की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मोर्गन ने ट्वीट कर लिखा खूबसरूत शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में एक जबरदस्त सुबह। मोर्गन और उनकी पत्नी की तस्वीर को देख हर कोई चकित हो गया।

लोगों ने मोर्गन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी प्रसंशा की और बधाई दी। बता दें कि मोर्गन आईपीएल टूर्नामेंट के बाद इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगे। इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट में वह टीम की अगुवाई करेंगे। जिस तरह से इस आईपीएल के सीजन में केकेआर का सफर लीग मैच में ही खत्म हो गया, उसके बाद टीम अगले सीजन में जबरदस्त वापसी करने की कोशिश करेगी।

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 16:05 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+