For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आरसीबी के खिलाफ क्यों हारी KKR, खुद कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताई वजह

नई दिल्ली। आरसीबी के खिलाफ मैच में केकेआर के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने टीम के बल्लेबाजों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। मैकुलम ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को डरपोक प्रदर्शन बताया, उन्होंने कहा कि आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले हमने टीम से बात की और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से कहा कि वह थोड़ा मजबूत इरादा दिखाएं, दुर्भाग्य से आज बल्लेबाजों में आज वह नहीं दिखा। हमे इस बात पर काम करने की जरूरत है। हम बल्ले से बहुत खराब थे, 40 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर आप बहुत से मैच नहीं जीत सकते हैं।

जमकर बरसे बल्लेबाजों पर
केकेआर के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि हम अभी भी टूर्नामेंट में प्वाइंट टेबल पर चौथे स्थान पर हैं, जोकि हमारे लिए काफी सौभाग्य की बात है। अभी भी भाग्य हमारे हाथ में है, हमे कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। हमारा सोच ठीक नहीं थी, जिसमे बदलने की जरूरत है। हमने मैच से पहले काफी विस्तार से बात की थी कि हमे सकारात्मकता के साथ दृढ़ निश्चय को दर्शाने की जरूरत है। अगर आप 84 रन को बचाने मैदान में उतरते हैं तो 150 मैच में से एक बार ही ऐसा होता है जब इस स्कोर को बचा पाते हैं। बल्लेबाजी के लिहाज से आज बिल्कुल अच्छा प्रदर्शन नहीं था।

आरसीबी ने की अच्छी गेंदबाजी
मैकुलम ने कहा कि उन्हें उम्मी थी कि आरसीबी के तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि बल्लेबाजों के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा। आरसीबी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, सिराज ने जबरदस्त लेंथ पर बॉल फेंकी। वह सीम पर गेंदबाजी करने में सफल रहे और लगातार हमारे बल्लेबाजों पर सवालिया निशान खड़ा किया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हमे इन सवालों के जवाब पहले देने चाहिए थे नाकि आज के मैच में।

हम वापसी करेंगे
केकेआर के कोच को यकीन है कि अभी भी उनकी टीम वापसी कर सकती है। मैकुलम ने कहा कि हमे वापसी करनी होगी, हमारे पास अगले मैच में कुछ दिन का समय है। हमे खुद को मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में सोचना होगा और इसपर गंभीरता से विचार करना होगा। बता दें कि केकेआर की टीम 10 में से पांच मैच जीतकर प्वाइंट टेबल पर चौथे पायदान पर है। जबकि आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से 7 मैच जीतकर पहले पायदान पर काबिज है।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 11:54 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+