KKR के लिए बड़ा झटका, IPL 2021 का बाकी हिस्सा भी मिस सकते हैं शुबमन गिल- रिपोर्ट
नई दिल्ली: शुभमन गिल की चोट इस समय भारतीय क्रिकेट में चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि वह इंग्लैंड के दौरे से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुके हैं। गिल इंग्लैंड में बतौर ओपनर भाग लेने के लिए गए थे लेकिन वह अब ना केवल इंग्लैंड टूर को मिस करेंगे बल्कि रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2021 के बाकी हिस्से में भी उनकी वापसी मुमकिन नहीं है।
यह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि चोट के बाद शुभमन गिल के कम से कम 3 महीने बाहर रहने की उम्मीद है। जब से गिल को नीलामी में आईपीएल का भागीदार बनाया गया है तब से वे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के अहम हिस्से रहे हैं और अब केकेआर को अपने नियमित कप्तान इयान मोरगन के अलावा संबंध गिल की अनुपस्थिति से भी काम चलाना पड़ेगा।
इंसाइडस्पोर्ट की जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से इस बात की पुष्टि की है कि शुबमन गिल 3 महीने के लिए बाहर रहेंगे क्योंकि उनकी लेफ्ट शिन में स्ट्रेस फ्रैक्चर है। स्ट्रेस फैक्चर 3 से 6 महीने का टाइम ठीक होने में ले सकता है जबकि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में केवल ढाई महीने का ही समय बाकी है ऐसे में इस बात की बहुत कम संभावनाएं हैं कि वे केआरके केकेआर की टीम में अपनी जगह बना पाएंगे क्योंकि बीसीसीआई नहीं चाहेगा कि गिल की चोट आगे बढ़ाई जाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार झटके लग रहे हैं क्योंकि पैटकमिंस भी आईपीएल के अगले चरण में भाग लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। इंसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर के कैंप से जो जानकारी मिली है उसने यही बताया है कि बीसीसीआई द्वारा अपडेट किया जाना बाकी है। अभी तक बीसीसीआई ने यह अपडेट नहीं किया है कि शुभमन गिल की चोट कितनी बुरी है और वह ठीक होने में कितना समय ले सकती है। ऐसे में केकेआर की ओर से इंतजार करो और देखो की नीति अपनाई जा रही है।
शुबमन गिल के स्थान पर टीम इंडिया में खेलने के लिए भले ही काफी खिलाड़ी मौजूद हों लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। आईपीएल 2021 का यूएई चरण 19 सितंबर को शुरू होगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कौन खिलाड़ी चोटिल गिल की जगह लेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
