For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर के खिलाड़ियों ने शाहरुख खान के डायलॉग पर की एक्टिंग, मजेदार वीडियो हुआ वायरल


नई दिल्ली। एक तरफ आईपीएल के रोमांचक मुकाबले चल रहे हैं जहां सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हर मैच अंक तालिका में एक बड़ा उछाल लेकर आता है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर खिलाड़ियों का मस्ती करते हुए अक्सर वीडियो सामने आता रहता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ जिसमें केकेआर के खिलाड़ी अपने को ओनर और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्मों के डॉयलाग पर अपने अभिनय का खेल खेला। इस टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक सहित कई खिलाड़ियों ने शाहरुख के अभिनय को अपने अंदाज में करने की कोशिश की जिसका वीडियो खूब धूम मचा रहा है। गौरतलब हो की केकेआर की टीम लगातार पिछले दो मैचो में जीत के साथ अंक तालिका में 14 अंको के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।

क्रिस लिन ने भी किया अभिनयः वैसे तो शाहरुख खान के अभिनय की नकल करने की कोशिश केकेआर के लगभग सभी खिलाड़ियों ने की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन का अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रईस का फेमस डॉयलाग बोलते हुए हिंदी में कहा की बैटरी नहीं बोलने का, उन्होंने शाहरुख की ही तरह चश्मा भी लगा रखा है। दरअसल उनका हिंदी बोलने का अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा की मैं आपके लिए क्रिकेट छोड़ देता हूं औऱ आप मेरे लिए अभिनय छोड़ दीजिए। गौरतलब हो की प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए केकेआर को आने वाला मुकाबला जीतना ही होगा।

Story first published: Thursday, May 17, 2018, 13:06 [IST]
Other articles published on May 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+