Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब क्रिकेट में भी कर सकेंगे ग्रेजुएशन-पीएचडी, दिल्ली में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली: अब आप क्रिकेट, हॉकी और अन्य खेलों में भी डिग्री हासिल कर सकेंगे। ये डिग्री उसी तरह की होंगी जैसी आप अन्य विषयों में हासिल करते हैं। यानी अब खेलों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी जैसी डिग्रियां हासिल की जा सकेंगे। उसके लिए दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारियां पर काम शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत दिल्ली सरकार कैबिनेट के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के लिए मंजूदी देने के फैसले से हो गई है।

इस बारे में बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी और उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद शीत सत्र में बिल पास कर दिया जाएगा। सीएम के अनुसार इस यूनिवर्सिटी में क्रिकेट, हॉकी और अन्य खेलों में भी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की जा सकेगी।

इस बात की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी के लिए मुंडका में 90 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी और स्पोर्ट्स स्कूल भी खोले जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि अब तक स्पोर्ट्स को द्वितीयक श्रेणी और पार्ट टाइम माना जाता है लेकिन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में ऐसा नहीं होगा। यहां खेलों को पूरा समय दिया जाएगा। इसमें क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और अन्य खेलों की पढ़ाई होगी।

केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार ने आज युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुंडका में देश की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी खोली जाएगी जिसमें खिलाड़ियों को अपने खेल की क्षमता पर डिग्री मिल पाएगी देश मे पहली बार खेल को मेनस्ट्रीम हायर एजुकेशन का हिस्सा बनाया जा रहा हैं।'

Story first published: Friday, October 4, 2019, 13:42 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+