बोले शाहरूख..केकेआर को है जीत की भूख
कोलकाता। आईपीएल 8 के ओपनिंग मैच में केकेआऱ ने शानदार ढंग से मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। बॉलिंग, फिल्डिंग और बैटिंग हर मामले में केकेआर, मुंबई इंडियस पर भारी पड़े। अपनी टीम की हौसला अफजाई करने पहुंचे सिने स्टार शाहरूख खान ने जमकर अपनी टीम की तारीफ की।
अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन में मैच देखने पहुंचे सुपरस्टार शाहरूख खान ने कहा कि मुझे अपनी टीम से प्यार है और हमारी नजरों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हमने टीम में बरकरार रखा है।
मुझे लगता है कि वे जीत के भूखे हैं और उनमें से हर एक ने शानदार प्रदर्शन किया और उनका यह शानदार प्रदर्शन बुधवार की रात ही नहीं पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार जारी है और इसलिए मुझे लगता है कि वो इस बार फिर से टाइटल जीतेंगे।
जीत के बाद शाहरूख खान अपने नन्हें अबराम के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया जिसे देखकर दर्शकों की खुशी दोगुनी हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
