For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर के लिए बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हो सकते हैं क्रिस लिन

केकेआऱ की लिए बड़ा झटका साबित हो सकते हैं क्रिस लिन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में घायल लिन के आगे खेलने पर संशय बरकरार

By Ankur

बेंगलुरू। कोलकाता नाईट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज क्रिस लिन के आईपीएल में खेलने पर संशय लग गया है, जिस तरह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग करते वक्त लिन बुरी तरह से घायल हुए थे और उनके बाएं कंधे में चोट आई थी, उसके बाद माना जा रहा है कि शायद वह बाकी के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।



ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान घायल हो गए थे, वह उस वक्त घायल हुए थे जब वह जॉस बटलर के कैच को लेने की कोशिश कर रहे थे। इसके तुरंत बाद लिन को सपोर्ट स्टाफ पवेलियन ले गया और उनके कंधे पर क्लच लगाया गया ताकि उन्हें दर्द से राहत दी जा सके। मैच के बाद खुद क्रिस लिन ने ट्वीट करके लिखा था हे क्रिकेट के भगवान क्या मैंने कुछ गलत किया है।

यह दूसरी बार है जब पिछले दो साल में क्रिस लिन को उनके बाएं कंधे में चोट आई है। जिस तरह से उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ केकेआर के लिए विस्फोटक बल्लेबाज की थी उसके बाद उनकी लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से बढ़ी थी। अपने दो मैचों में लिन ने 125 रन बनाए हैं। टीम के कप्तान गौतम गंभीर के साथ तूफानी बल्लेबाजी के चलते केकेआर को गुजरात के खिलाफ 10 विकेट से जीत मिली थी, इस पारी में लिन 68 गेंदों पर 93 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

इसे भी पढ़ें- द्रविड़ के साथ काम करके मेरा खेल काफी अच्छा हुआ है- सैम बिलिंग्स

हालांकि केकेआर टीम मैनेजमेंट ने अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है, कि लिन आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, लेकिन जिस तरह से क्रिस लिन ने ट्वीट किया है उसे देखते हुए लग रहा है कि वह आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहे। ऐसे में अगर लिन टीम से बाहर जाते हैं तो केकेआर की टीम के लिए यह बड़ा झटका होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+