For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR VS RR Preview: प्ले-ऑफ के लिहाज से दोनो ही टीमों के लिए होगा बड़ा मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 49वां मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स पर खेला जाएगा। प्लेऑफ के नजरिए से अगर देखें तो दोनों ही टीमों के लिए यह मुकबाला बेहद महत्वपूर्ण है। कोलकाता की टीम जहां 12 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है वहीं राजस्थान की टीम भी 12 मैच में 6 जीत के साथ चौथे पायदान पर है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दोनो ही टीमें चाहेंगी की इस मैच में जीत के साथ ही वो अपनी प्लेऑफ की राह को आसान बनाएं। राजस्थान के टीम की बात करें तो जॉस बटलर ने अकेले अपने दम पर राजस्थान को दो लगातार मैच जिताए हैं। बटलर शानदार फार्म में हैं। ऐसे में केकेआर के गेंदबाजों के सामने बटलर को रोकने की चुनौती होगी। वहीं अगर केकेआर के पिछले मुकाबले को देखें तो सुनील नरेन की तूफानी बल्लेबाजी और फिरकी के दम पर केकेआर ने पंजाब से वो मुकाबला जीत लिया था।

दोनों टीमों के मुकाबलेः राजस्थान और केकेआर की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 16 मैच खेले हैं जिनमें से दोनों ही टीमों ने 7-7 मुकाबले जीते हैं और दो मुकाबलों के नतीजे टाई रहे हैं। इस सीजन के मुकाबले की अगर बात करें तो कोलकाता की टीम ने राजस्थान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी उनके होम ग्राउंड जयपुर में। ऐसे में कल कोलकाता के होम ग्राउंड पर क्या राजस्थान की टीम अपना बदला वापस ले पाएगी।

इनपर रहेगी नजरः केकेआर टीम के सुनील नरेन को रोकना राजस्थान के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस खिलाड़ी की धारदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी केकेआर की जीत का अहम कारण है। ऐसे में राजस्थान की टीम के सामने इन्हें रोकने के लिए रणनीति बनानी होगी। वहीं राजस्थाम की टीम की अगर बात करें तो जॉस बटलर राजस्थान की जीत का अहम कारण हैं और इस वक्त बटलर एक शानदार फार्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। लगातार 5 मैचों में बटलर ने अर्धशतक जमाए हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार नाबाद पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से विदाई ली है । ऐसे में केकेआर के गेंदबाजों के सामने बटलर को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।

Story first published: Monday, May 14, 2018, 23:47 [IST]
Other articles published on May 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+