|
केकेआर का मैच देखने पहुंचे शाहरुख-
कुल मिलाकर आईपीएल शुरू होने से पहले कागज पर जिस घातक केकेआर की कल्पना की गई थी यह टीम उसकी आधी ही नजर आती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि गेंदबाजी में यह टीम क्लिक कर गई है और शुबमन गिल बतौर ओपनर एक भूमिका में सेट हो चुके हैं। मध्य क्रम पर इयोन मोर्गन नपी-तुली बैटिंग करके अपने नाम के साथ न्याय कर रहे हैं।
इन सब बातों के अलावा गेंदबाजी में शिवम मावी सनसनी बनकर उभरे हैं और अब नागरकोटी की गति का भी साथ नाइट राइडर्स को मिला है। पैट कमिंस कमाल कर ही रहे हैं। ऐसे में जब इन सब चीजों का मिश्रण बुधवार को देखने को मिला तो शाहरुख खान की उपस्थिति में अबू धाबी के स्टेडियम में केकेआर अलग ही निखर रही थी।
|
पत्नी गौरी और बेटा आर्यन भी साथ नजर आए-
शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन के साथ नजर आए। इन सबकी तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं। शाहरुख और गौरी को मास्क पहने हुए देखा गया। बीच बीच में शाहरुख मास्क को उतार भी देते थे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शाहरुख की कार स्टेडियम में एंट्री ले रही है और फिर से अंदर जाने से पहले मास्क पहन लेते हैं।
शाहरुख ने टीम की जीत पर सचिन तेंदुलकर के एक ट्वीट पर रिप्लाई भी किया है और कहा है कि जब महान सचिन ने ही सब बोल दिया है मैं तब खुद से क्या कहूं। खुश हूं कि टीम के युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी लड़कों को प्यार।

टीम के जीत के बाद कही ये बात-
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए 174/6 का सम्मानजनक स्कोर किया। फिर केकेआर ने 37 रन से मैच जीता। युवा बल्लेबाजी सनसनी शुभमन गिल टीम के बचाव के लिए फिर से आए और 34 गेंदों पर 47 रन बनाए। 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लेने वाले शिवम मावी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। जबकि नागरकोटी ने अपनी स्पीड से प्रभावित किया। इस बार मावी ने बहुत तेज गति से गेंदबाजी नहीं की।
शर्त पूरी करवाई, फिर भी ओपनिंग में नहीं भेजे तेवतिया और जोफ्रा, ICC ने RR को बताया 'झूठा'


Click it and Unblock the Notifications
