'केकेआर पहुंचेगा फाइनल में', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 अब ऐसा मोड़ पर आ चुका है जहां किसी भी टीम को एक हार प्लेऑफ में जाने के लिए मुश्किल पैदा कर देगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का अंतिम-4 में जाना अब थोड़ा कठिन हुआ है क्योंकि टीम 9 मैचों में 5 हार के साथ छठे स्थान पर काबिज है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और गुरुवार 23 सितंबर को अबू धाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। केकेआर ने मुंबई को हराकर अपना दबदबा कायम किया और अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाई। इस मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि केकेआर फाइनल में पहुंचेगी।

मुंबई को एक स्थिर शुरुआत मिली लेकिन केकेआर ने टीम को कुल 155 के स्कोर तक रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेंकटेश अय्यर ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया और एक जुझारू अर्धशतक बनाया। दूसरी ओर, राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेल मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई की। केकेआर की इस शानदार जीत के बाद ट्वीट करते हुए आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की कि केकेआर आईपीएल के इस संस्करण का फाइनल खेलेगा। उन्होंने एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी भी की जिसमें उन्होंने कहा कि अगर पांच बार के आईपीएल चैंपियन, मुंबई इस सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बनाते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : एक और खराब मैच, फिर कोहली बीच में ही छोड़ सकते हैं कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले भाग को कोरोना के कारण रोकना पड़ा। यह ब्रेक कुछ टीमों के लिए अच्छा होने की उम्मीद थी ताकि उन्हें अपने पक्ष को मजबूत करने में मदद मिल सके। इस प्रकार, ऐसा लग रहा है कि केकेआर को ब्रेक से फायदा हुआ है क्योंकि उन्होंने आईपीएल के यूएई चरण में मजबूत वापसी की है। यूएई लेग के अपने पहले मैच में केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ मैच खेला। आरसीबी की दमदार बैटिंग लाइन-अप धाराशाही हो गई। वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए और आरसीबी के बल्लेबाजों को परेशान किया। लॉकी फर्ग्यूसन भी काफी किफायती थे और उन्होंने मैच में दो विकेट चटकाए।

आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका क्योंकि टीम सिर्फ 92 रन पर सिमट गई थी। केकेआर ने इसके बाद बल्ले से मैदान की कमान संभाली, जिसमें उनके सलामी बल्लेबाजों ने टीम को उड़ान की शुरुआत प्रदान की। शुभमन गिल अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन पीछे रह गए और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 41 रन की पारी से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया। केकेआर ने नौ विकेट से मैच जीत लिया।

Story first published: Friday, September 24, 2021, 20:23 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+