आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स को मिला 184 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 183 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (33), अब्राहम डिविलियर्स (45), केदार जाधव (नाबाद 50) और एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (नाबाद 18) ने दिल्ली के लिए योगदान दिया।
वार्नर ने 14 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि डिविलियर्स ने अपनी 35 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। वार्नर और वीरेंद्र सहवाग (12) ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े जबकि डिविलियर्स और कार्यकारी कप्तान दिनेश कार्तिक (17) ने तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी निभाई।
दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए। डिविलियर्स ने पेवेलियन लौटने से पहले जाधव के साथ भी 33 रनों की उपयोगी साझेदारी निभाई। इसके बाद जाधव और मैक्डोनाल्ड ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 49 रन जोड़े।
जाधव ने 29 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। मैक्डोनाल्ड के बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला है। रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की है जबकि उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वह आठ अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर चल रही है।
दूसरी ओर, दिल्ली की टीम ने अब तक तीन मैच गंवाए हैं जबकि दो में उसे जीत मिली है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद से दिल्ली की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। वह चार अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications