रोहित-राहुल की जोड़ी ने बनाया बड़ा रिकाॅर्ड, वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना महंगा पड़ गया। मैनचेस्टर में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ओपनिंग की शुरूआत की। दोनों ने 5 ओवर तक ध्यान से खेला, फिर पिच को पढ़ने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रनों की बड़ी साझेदारी कर भारत को ठोस शुरूआत दिलाई। इसी के साथ रोहित और राहुल ने बड़ा इतिहास रच दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने वो काम किया, जो अब तक वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ था।

बना ये रिकाॅर्ड
दरअसल, ये जोड़ी वर्ल्ड कप में भारत के लिए पहले विकेट पर शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। ऐसा पहली बार हुआ जब विश्व कप में भारत के लिए शुरुआती विकेट के लिए कभी 100 या उससे ज्यादा रन बने हों। वर्ल्ड कप में सचिन-सौरव, सचिन-सहवाग तक की जोड़ी भी ये कारनामा नहीं कर पाई है।
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 100+ ओपनिंग साझेदारी-
175* डेसमंड हायनस - ब्रायन लारा, मेलबर्न (1992)
147 आर स्मिथ - मिचेल अर्थटन, कराची (1996)
146 डेविड वॉर्नर - आरोन फिंच टॉन्टन (2019)
136 रोहित शर्मा - केएल राहुल, मैनचेस्टर (2019)
132 गॉर्डन ग्रीनेज - डेसमंड हायनस, ओवल (1979)
115 ग्रीम फ्लावर - क्रिस टावरे, मैनचेस्टर (1983)

सचिन-सिद्धू को छोड़ा पीछे
इस जोड़ी ने भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड बनाते ही सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले पहले विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों के बीच 1996 में बेंगलोर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई थी।
पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से ओपनिंग साझेदारियां
वर्ल्ड कप 1992- जडेजा-श्रीकांत के बीच 25 रनों की साझेदारी
वर्ल्ड कप 1996- सचिन-सिद्धू के बीच 90 रनों की साझेदारी
वर्ल्ड कप 1999- सचिन-सदगोपन के बीच 37 रनों की साझेदारी
वर्ल्ड कप 2003- सचिन-सहवाग के बीच 53 रनों की साझेदारी
वर्ल्ड कप 2011- सचिन-सहवाग के बीच 48 रनों की साझेदारी
वर्ल्ड कप 2015- रोहित-धवन के बीच 34 रनों की साझेदारी
वर्ल्ड कप 2019- रोहित-राहुल के बीच 136 रनों की साझेदारी

ऐसे रचा रोहित-धवन ने इतिहास
दोनों ने पारी की शुरुआत बड़े ही सधे हुए अंदाज में की और पाकिस्तानी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद दोनों तेजी पकड़ते हुए 10 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद रोहित ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने इसके बाद भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 98 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की। इससे पहले जैसे ही रोहित और राहुल की जोड़ी ने जैसे ही 90 रन के आंकड़े को पार किया दोनों ने पाकिस्ताने के खिलाफ विश्व कप में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
