Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया पर भारत की रोमांचक जीत

भारत ने मोहाली में चल रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया है.

दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 216 रन बनाने थे और यह लक्ष्य भारत ने बड़े ही रोमांचक ढंग से पूरा किया.

भारत की जीत के हीरो रहे वीवीएस लक्ष्मण जिन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की जीत में अभूतपूर्व भूमिका निभाई.

लक्ष्मण और ईशांत शर्मा ने जहां नवें विकेट की साझेदारी में 68 रन जोड़े वहीं लक्ष्मण ने प्रज्ञान ओझा के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी.

मैच के आखिरी दिन भारत ने पारी की शुरुआत की तो ज़हीर खान और लक्ष्मण पिच पर थे. भारत के चार विकेट गिर चुके थे और जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य था.

ज़हीर खान दस रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद धोनी और हरभजन सिंह भी टिक नहीं पाए. इसके बाद ईशांत शर्मा ने बड़ी ही ज़िम्मेदारी भरी पारी खेली और लक्ष्मण का साथ निभाया.

ईशांत ने आउट होने से पहले 31 रनों का योगदान किया.

दूसरे छोर पर लक्ष्मण नाबाद रहे जिन्होंने 69 रन बनाए.

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और 428 रन बनाए जिसके जवाब में भारत की टीम 405 रनों पर आउट हो गई.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया मात्र 192 रन ही बना पाई भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने एक विकेट रहते पूरा कर लिया.

मैच की पहली पारी में जहां वाटसन ने शतक लगाया वहीं सचिन तेंदुलकर पहली पारी में दो रनों से शतक से चूक गए.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक विकेट मिले जानसन को दोनों पारी मिलाकर पाँच जबकि भारत की तरफ से ज़हीर खान ने दोनों पारी मिलाकर आठ विकेट लिए जबकि हरभजन ने पाँच विकेट लिए.

सीरिज़ में दो टेस्ट होने हैं और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:46 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+