Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सस्‍ते में निपटी दक्षिण अफ्रीका

केनिंगटन (इंग्‍लैंड), 8 अगस्‍त: ब्रिट ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्‍ट मैच के पहले दिन इंग्‍लैंड के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 194 के स्‍कोर पर सस्‍ते में निपटा दिया। सधी हुई गेंदबाजी कर इंग्‍लैंड के जे एंटरसन ने सर्वाधिक तीन विकेट लेकर अपनी टीम को सम्‍मानजनक स्थिति पर पहुंचाया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका का का एक भी बल्‍लेबाज पचास के ऊपर रन नहीं बना सका। सर्वाधिक 43 रन जीसी स्मिथ ने बनाये, जबकि मैकेंजी (17), कालिस (2) और ए जी प्रिंस (4) तीनों सस्‍ते में निपट गये।

इंग्‍लैंड के गेंदबाजों में एस हरमिसन, एस ब्रॉड और मॉन्‍टी पनेसर ने दो-दो विकेट झटके। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 64.5 ओवर खेलते हुए 194 रन पर ऑल आउट हो गई।

जवाब में मैदान पर उतरी इंग्‍लैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक एक विकेट खोकर 49 रन बनाये थे। इंग्‍लैंड का पहला विकेट एजेस्‍ट्रॉस का गिरा जिन्‍होंने 6 रन बनाये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+