For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए केएल राहुल उत्साहित, भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब भारतीय क्रिकेट एक नए बदलाव की ओर मुड़ रहा है। लंबे समय बाद लीडरशिप में इतने बड़े बदलाव आ रहे हैं। राहुल द्रविड़ हेड हैं और रोहित अब टी20 के कप्तान हैं। इन सब चीजों को लेकर टीम के स्टाइलिश ओपनर केएल राहुल उत्साहित हैं। राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है और वे ये जिम्मेदारी 17 नवंबर को ही संभाल लेंगे।

कोहली ने कप्तानी खुद छोड़ दी, अगर वे ऐसा ना करते तो भी शायद उनको कमान किसी ओर को सौंपनी पड़ती। हर टीम एक चरण में दूसरे चरण में एक-एक स्टेप लेकर जाती है। भारतीय टीम में आया बदलाव अचानक बहुत बड़ा दिख रहा होगा लेकिन पर्दे के पीछे झांककर देखें तो इसकी तैयारी तो बहुत पहले से जारी है। रोहित टी20 फॉर्मेट के सिद्ध कप्तान हैं। उनके पास पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं। राहुल द्रविड़ एनसीए के लीजेंडरी चीफ रह चुके हैं और आज की पीढ़ी के कई क्रिकेटरों को पहले ही तराश चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका में गई भारतीय टीम को कोचिंग भी दी थी।

इसलिए केएल राहुल कहते हैं कि रोहित का कप्तान बनना नया नहीं है क्योंकि वे पहले ही उनको मुंबई इंडियंस में कमान संभालते हुए देख रहे हैं। उनके आंकड़े सभी देख सकते हैं और उनको खेल की शानदार समझ हैं।

हालांकि राहुल यह मानते हैं कि भारतीय क्रिकेट में अब बड़े बदलाव हो चुके हैं। राहुल रिपोर्टरों से बात करते हुए कहते हैं कि, रोहित चीजों को प्लान करने में बहुत अच्छे हैं इसी वजह से एक लीडर के तौर पर उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। हमने रोहित को बल्लेबाजी करते देखकर लुत्फ उठाया है, वे जब आसपास होते हैं तो बेहतरीन लगते हैं। मुझे यकीन है वह भी हम सबकी तरह उत्साहित होंगे। टीम उनके अंडर में खेलने में उत्साहित हैं।

राहुल का यह भी मानना है कि रोहित टीम के ड्रेसिंग रूम में बहुत शांत माहौल पैदा करेंगे। यहां बता दें कि एक कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की जीत का औसत विराट कोहली से बेहतर है। उन्होंने कुछ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत की कप्तान की है जिसमें 78.94 प्रतिशत जीत हासिल की है।

राहुल कहते हैं कि रोहित से जैसे-जैसे आगे बातें होती जाएंगी वैसे-वैसे ये पता लगता जाएगा कि उनके लक्ष्य किस तरह के हैं। राहुल ने कहा कि, जैसा की मैंने कहा यह भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव है और हम इसके लिए उत्साहित हैं।

Story first published: Tuesday, November 16, 2021, 8:49 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+