For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: केएल राहुल ने कर दी हार्दिक पांड्या की पिटाई, ठोका IPL करियर का पहला शतक

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने आईपीएल टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में मुबंई इंडियंस के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 6 चाैके और इतने ही छक्के शामिल रहे। यह राहुल का आईपीएल करियर का पहला शतक रहा वहीं इस सीजन का चाैथा। इससे पहले संजू सैमसन, डेविड वाॅर्नर और जोनी बेयरस्टो इस सीजन में शतक लगा चूके हैं। राहुल का शतक पूरा करने में हार्दिक पांड्या ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

केएल राहुल ने कर दी पांड्या की पिटाई
राहुल के लिए 19वां ओवर शतक की ओर बढ़ने में मदद कर गया। ओवर फेंकने आए पांड्या। इस दाैरान राहुल ने पांड्या की पिटाई करते हुए पहली 5 गेंदों में 23 रन बटोर लिए और साथ ही शतक बनाने की उम्मीदें जगा दीं। राहुल इस ओवर से पहले 54 गेदों में 69 रन बनाए थे। लग रहा था कि वह शतक नहीं बना पाएंगे। लेकिन राहुल को पांड्या का साथ मिला और वह 19वें ओवर की समाप्ति के बाद 59 गेंदों में 92 रनों पर पहुंच गए।

यूं लूटे पांड्या से रन
पहली गेंद पर राहुल ने छक्का तो दूसरी पर चाैका जड़ा। इसकी अगली 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़ दिए। वहीं पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। पांड्या के लिए यह ओवर काफी महंगा साबित रहा। उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट तो लिए लेकिन साथ में 57 रन लुटा दिए। ओवर पूरा करने के बाद पांड्या ने केएल राहुल को शतक की बधाई भी दी। राहुल ने आखिरी ओवर में शतक पूरा किया। पिछली तीन पारियों में उन्होंने लगातार 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। पहले उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 55 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 71 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Wednesday, April 10, 2019, 23:49 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+