घर में कैद हुए केएल राहुल, ऐसे कर रहे टाइम पास, देखें-video
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खाैफ के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मना हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश के कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की अपील की। कईयों ने खुद को घर में कैद कर लिया। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स भी लोगों के साथ घर में बैठे हुए अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि कैसे घर में समय काटा जा सकता है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सेल्फ आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके द्वारा घर में की गई एक्टिविटी दिखाई दे रही है।
इस वीडियो में केएल राहुल कभी बैट-बॉल के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी वीडियो गेम खेलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इन सबके अलावा राहुल ज्यादा बोर हो जाते हैं तो किताब भी पढ़ने का काम कर रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि घर पर उनका समय काफी मुश्किल से निकल रहा है। केएल राहुल ने घर में रहने की चुनौती को 'स्टे होम चैलेंज' करार दिया है।
कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने रविवार 22 मार्च को पूरे देश में 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या कुल 250 पार हो गई है।वहीं 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि भी हो चुकी है। कोरोना वायरस चीन से फैलते हुए कई देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में अबतक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
View this post on InstagramMask o̸f̸f̸ ON! #stayathomechallenge
A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
