INDVsAUS : ZERO पर आउट हुए लोकेश राहुल तो फैंस ने कर दी डॉन ब्रैडमैन से बराबरी
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। दोनों ही पारियों में टीम इंडिया के ओपनर्स ने भारत को खराब शुरूआत देकर टीम की हार की पटकथा भी लगभग लिख ही दी है। केएल राहुल का दयनीय सफर दूसरी पारी के दौरान भी जारी रहा और वे जीरो रन बनाकर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने।
|
आधुनिक डॉन ब्रैडमैन केएल राहुल!
हालांकी राहुल के इस कारनामे के बाद उनकी तुलना सीधे क्रिकेट की निर्विवादित महानतम हस्ती डॉन ब्रैडमैन से की जा रही है। यह सुनने में भले ही आश्चर्यजनक लगे, लेकिन लोगों ने केएल राहुल और ब्रैडमैन के बीच करीबी समानता ढूंढ ली है। यह समानता है- केएल राहुल और ब्रेडमैन के आउट होने की। फैंस ने कहा कि दोनों की केएल राहुल ने जीरो बनाते ही एक महान हस्ती की बराबरी कर ली और यह बराबरी इस बात में है कि दोनों ने ही अपनी आखिरी पारियों में 'जीरो' किया था। इस तरह फैंस की नजर में राहुल अपनी आखिरी टेस्ट क्रिकेट पारी खेल चुके हैं।
|
'जीरो' के फैंस कर रहे राहुल का शुक्रिया
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो इसी शुक्रवार को आ रही है। ऐसे में जब राहुल जीरो पर आउट हुए तो कई फैंस ने उनकी क्लास यह कहकर लगा दी कि राहुल तो टीम इंडिया को जिताने के लिए खेलने की जगह 'जीरो' के प्रचार में अपना ध्यान लगा रहे थे।
|
बहुत खुश होंगे आज शिखर धवन!
केएल राहुल को शिखर धवन जैसे धुरंधर की जगह टीम में रखा गया है। धवन ने जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में काफी रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया में हुई टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऐसे में जब राहुल लगातार खराब खेल दिखाते हुए आउट हो रहे हैं तो फैंस ने शिखर धवन का एक फोटों शेयर करते हुए शिखर धवन के हवाले से कहा, और वे (टीम प्रबंधन) सोचते हैं कि के एल राहुल मेरे से अच्छा ओपनर है!!

ऐसा रहा है राहुल का प्रदर्शन :
अगर मौजूदा टेस्ट मैच के आंकड़े छोड़ दें तो2018 में केएल राहुल ने 22.76 के औसत से 387 रन बनाए हैं। इस साल सिर्फ उन्होंने 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इन दो अर्धशतक में भी एक फिफ्टी अफगानिस्तान के खिलाफ लगाई है। पूरे 17 पारियों में उन्होंने ओवल में सिर्फ एक 149 रन की पारी खेली है।ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीन टी-20 मुकाबलों के दो मैच में वो महज 27 रन ही बना सके थे। इससे पहले विंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच में वो कुल 59 रन ही बना सके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
