विंबलडन में जारी उलटफेर, बाहर हुए पिछले वर्ष के चैंपियन एंडी मरे
जबकि टेनिस की नई 'गोल्डन गर्ल' यूजनी बुचार्ड, रोमानिया की सिमोना हालेप और चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा ने महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुषों में शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक और सात बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने भी अंतिम चार में जगह बना ली।
ऑल इंग्लैंड क्लब पर बुधवार को ब्रिटिश टेनिस स्टार मरे को बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दिमित्रोव को 'बेबी फेडरर' के नाम से भी जाना जाता है। मरे की हार के बाद बॉक्स में मौजूद प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट काफी निराश नजर आए।
तीसरी वरीयता प्राप्त मरे को दिमित्रोव के खिलाफ दो घंटे, एक मिनट में 1-6, 6-7 (4), 2-6 से हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही ब्रिटेन को 77 साल बाद विंबलडन खिताब दिलाने वाले मरे का लगातार 17 मैच जीतने का सफर भी थम गया।
इससे पहले मरे लगातार पांच बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे। अगले दौर में दिमित्रोव का सामना पूर्व चैंपियन जोकोविक से होगा। सर्बिया के जोकोविक ने 26वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिच को पांच सेटों के संघर्ष के बाद 6-1, 3-6, 6-7 (4), 6-2, 6-2 से हराया।
चौथी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के फेडरर को भी पांचवीं वरीयता प्राप्त हमवतन स्टेनिस्लास वावरका के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। फेडरर ने सेंटर कोर्ट पर वावरका को पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए 3-6, 7-6 (5), 6-4, 6-4 से हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
