For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल ने धमाकेदार शतक जड़कर बनाया शानदार रिकॉर्ड, कोहली ने कुछ इस तरह की तारीफ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी विश्वकप से पहले बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इंग्लैंड दौरे की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ कर दी है। पहले टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी का फैसला किया और धारदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने इस मैच में 5 विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी को 159 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन पहले ही ओवर में आउट हो गए लेकिन इस मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले में कई नए रिकॉर्ड भी बनकर सामने आए हैं।

राहुल ने खेली आतिशी पारी

केएल राहुल ने 54 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। वे टी-20 में दो शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने टी-20 में दो शतक जड़े हैं। रोहित ने इस मैच में 32 रन बनाए और राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की।

बनाया ये खास रिकॉर्ड

बनाया ये खास रिकॉर्ड

इस शतक के साथ ही केएल राहुल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । दरअसल अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की ओर से लके शतकों की बात की जाए तो केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने ही अब तक टीम इंडिया के लिए शतक लगाए हैं. भारत के लिए अब तक कुल पांच शतक लगे हैं जिनमें राहुल और रोहित ने दो-दो जबकि रैना के नाम एक ही शतक है।

विराट ने सराहा

विराट ने सराहा

इस शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी टीम की बल्लेबाजी की गहराई काफी बढ़िया है राहुल के बाद मैंने खुद को चौथे नंबर बल्लेबाजी के लिए लगाया और इससे मुझे तो बीच के ओवर्स में खेल को नियंत्रित करने में मदद मिली. इससे साथ ही केएल को भी खुलकर खेलने की आजादी मिली. हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी बेखौफ होकर खेलें, जैसा कि केएल और कुलदीप ने आज खेला। वहीं राहुल के बारे में उन्होंने कहा कि उसकी तकनीक शानदार है। उसका शानदार टैम्परामेंट है और उसमें रनों की बहुत भूख है। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया था।

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 12:43 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+