For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: लगातार 3 सीजन में 500 से अधिक का स्कोर बनाने वाल केएल राहुल पहले भारतीय बल्लेबाज

IPL 2020: KL Rahul ने IPL में बनाया कमाल का Record, Sachin और Kohli को छोड़ा पीछे | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राहुल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस सीजन में पंजाब की टीम का सफर कुछ खास नहीं रहा है लेकिन कप्तान राहुल अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं और मैच दर मैच लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैँ। पिछले तीन सीजन की बात करें तो केएल राहुल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका बल्ला रन बरसा रहा है। 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में आने के बाद से ही केएल राहुल ने बल्ले से टीम की बल्लेबाजी को थाम रखा है।

महज 9 मैच में बनाया रिकॉर्ड

किंग्स इलेवन पंजाब से पहले केएल राहुल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, इसके अलावा वह आरसीबी की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन इन टीमों में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके क्योंकि उनका मुकाबला यहां पर काफी दिग्गज खिलाड़ियों से था। लेकिन पंजाब की टीम ने केएल राहुल को मौका दिया और टीम की कमान उनके हाथ में सौंपी। इस सीजन में भी केएल राहुल 500 से अधिक रन बना चुके हैं, उन्होंने महज 9 मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लगातार तीन आईपीएल के सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले केएल राहुल पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

शानदार औसत

केएल राहुल अभी तक इस आईपीएल के सीजन में 9 मैचों में कुल 525 रन बना चुके हैं। रविवार को खेले गए मैच में भी राहुल ने शानदार 75 रन बनाए। इस सीजन में राहुल एक शतक (132) और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.65 का रहा है। 2019 के सीजन में केएल राहुल ने 14 मैचों में 53.90 के औसत से 593 रन बनाए थे, पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 135.38 का रहा था। राहुल ने 2019 के आईपीएल सीजन में एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।

इस मामले में पहले पायदान पर

आईपीएल 2018 की बात करें तो केएल राहुल ने 14 मैचों में 659 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.41 रहा था जबकि उनका उच्चतम स्कोर 95 नाबाद रहा। 2018 से केएल राहुल आईपीएल में कुल 1777 रन बना चुके हैं जोकि किसी भी खिलाड़ी की तुलना में सर्वाधिक स्कोर है। 2018 से आईपीएल में शिखर धवन 1377 और रिषभ पंत 1348 रन अपने नाम कर चुके हैं। जबकि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर आते हैं, उनके नाम 1341 रन हैं।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+