For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फॉर्म में लौटे लोकेश राहुल, विश्व कप 2019 के लिए पेश की 'दावेदारी'

नई दिल्ली। 'कॉफी विद करण' विवाद के बाद हार्दिक पांड्या काफी आगे बढ़ चुके हैं और भारतीय टीम के सदस्य के तौर पर क्रिकेट में अपनी वापसी भी कर चुके हैं। वहीं इस विवाद में शामिल दूसरे खिलाड़ी केएल राहुल भी अब मैदान पर अपनी पुरानी छाप छोड़ते हुए दिख रहे हैं। राहुल को बीसीसीआई ने निलंबन के बाद फार्म में लौटने के लिए भारत ए टीम की ओर खेलने भेज दिया था। राहुल को भारत ए की ओर से खेलते हुए कुछ शुरुआती असफलता जरूर मिली लेकिन अब वे अपने रंग में लौट आए हैं।

जी हां घरेलू क्रिकेट में लोकेश राहुल ने लगातार दूसरी हॉफ सेंचुरी मारी है। भारत ए की टीम फिलहाल स्वदेश में इंग्लैंड लायंस के साथ अनाधिकृत टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त है। राहुल ने ऐसे पहले टेस्ट में ठोस बल्लेबाजी करते हुए 192 गेंदों में 89 रन बनाए। हालांकि यह पहला मैच था जो ड्रा हुआ, लेकिन राहुल का बल्ला दूसरे टेस्ट में भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने 81 रनों की बेहतरीन पारी इस मैच में भी खेली। केएल राहुल की फार्म ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को एक अच्छा सरदर्द दे दिया है। विश्व कप बहुत नजदीक है और भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी धरती पर वनडे सीरीज खेलनी है।

ऐसे में इस बात की संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल को एक अदद मौका मिल जाए। लेकिन राहुल के लिए विश्व कप की रेस आसान नहीं होने वाली है उनको टक्कर देने के लिए टीम से बाहर आंजिक्य रहाणे जैसा बल्लेबाज पहले ही बैठा है। रहाणे को एक पूर्ण बल्लेबाज माना जाता है जो चुनौतीपूर्ण इंग्लिश कंडीशन में एक छोर को संभाले रह सकता है। हालांकि ओपनिंग बल्लेबाज होना लोकेश राहुल के लिए बड़ा प्लस है। क्योंकि टीम में इस समय एक रिजर्व ओपनर की जगह बचती है और ये भी हो सकता है कि राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिले। वैसे ये सब इस बात पर निर्भर करेगा कि चयनकर्ता नियमित ओपनर रोहित शर्मा को आराम देते हैं या नहीं।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 15:11 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+