For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या के बारे में उनके दोस्त लोकेश राहुल ने साथ 'हैंग आउट' करने पर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया ही शायद ऐसी है कि मैदान में अगर खिलाड़ी हैं तो मतलब रोमांच कम नहीं हो सकता लेकिन अगर मैदान के बाहर भी वो हैं तो ऐसी-ऐसी बातें साझा करते हैं जो उनके फैंस को खासा रोमांचित करती हैं और उन्हें उन खिलाड़ियों से जोड़े रखती है। ऐसा ही एक वाकया सोशल मीडिया पर इन दिनो छाया हुआ है। दरअसल वा बल्लेबाज लोकेश राहुल इन दिनों स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ ज्यादा घूमने व बातचीत करने से बचते हैं। इसका खुलासा खुद लोकेश राहुल ने किया है। इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है वो और भी दिलचस्प है। लोकेश राहुल ने विक्रम सथाए के इंटरव्यू 'वॉट द डक- सीजन 3' में बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया बता दें की इस चर्चित इंटरव्यू शो के दौरान भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ शामिल हुए थे। इसी बातचीत के दौरान जब ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से संबंधित चर्चा हुई तो लोकेश राहुल ने दिल खोलकर अपनी बात सामने रख दी। इस दौरान भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।

हुआ कुछ यूंः इस शो के दौरान लोकेश राहुल ने बताया कि पांड्या के साथ समय बिताना व बातचीत करना बेहद मुश्किल है। इसका जो कारण है वो ये है की पांड्या छोटी-छोटी बात जाकर कप्तान विराट कोहली को बता देते हैं। उन्होंने कहा कि क समय था जब मैच से पहले मैं, वो और दिनेश कार्तिक अपने दिमाग को हल्का करने के लिए साथ घूमकर बातचीत करते थे लेकिन अगले ही दिन वो (हार्दिक) जाकर सब कुछ विराट को बता देता था। केएल राहुल ने आगे कहा कि सको पता नहीं होता कि कब क्या बोलना है। गौरतलब हो की आईपीएल के बाद अब इन खिलाड़ियों की पहला बड़ा मुकाबला इंग्लैंड के साथ खेला जाना है, जिसकी तैयारी में सभी खिलाड़ी लगे हैं।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 16:52 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+