For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल ने बताया कौन तोड़ सकता है युवराज के लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा समय के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल की फॉर्म इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले कुछ समय से सीमित ओवर्स प्रारूप में केएल राहुल विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी क्रम में चाहे जिस नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत पड़े केएल राहुल टीम की जरूरत के हिसाब से रन बना रहे हैं और जीत में अहम भूमिका निभात नजर आ रहे हैं। इसके चलते केएल राहुल ने टीम में अपनी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पक्की कर ली है। फिलहाल लॉकडाउन के चलते वह भी अपने घर पर समय बिता रहे हैं।

और पढ़ें: टीम मैनेजमेंट के खिलाफ छलका अमित मिश्रा का दर्द, कहा- हर बार मुझे ही निशाना बनाया गया

इस बीच अन्य खिलाड़ियों की तरह वह भी सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिये एक्टिव हो गये हैं। केएल राहुल ने फैन्स से बात करते हुए ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन रखा और इस दौरान उन्होंने फैन्स के सभी सवालों का जवाब दिया।

और पढ़ें: इमरान खान की राह पर जावेद मियांदाद, भीख मांगकर उतारेंगे पाकिस्तान का कर्जा

कौन तोड़ सकता है युवराज के 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

कौन तोड़ सकता है युवराज के 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

इस सवाल जवाब सेशन के दौरान फैन ने केएल राहुल से पूछा कि उनके अनुसार कौन सा ऐसा खिलाड़ी है जो युवराज सिंह के 6 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। इसका जवाब देते हुए केएल राहुल ने खुद का नाम लेते हुए कहा कि इसे तो वह भी तोड़ सकते हैं।

सवाल के जवाब में केएल राहुल ने लिखा,' मुझे लगता है कि उनका यह रिकॉर्ड तो मैं भी तोड़ सकता हूं।'

उल्लेखनीय है कि 2007 के टी20 विश्व कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए डरबन में महज 12 गेंदों मे 6 लगातार छक्के लगाकर 50 बनाई थी।

केएल राहुल ने बताया क्या है उनका डाइट प्लान

केएल राहुल ने बताया क्या है उनका डाइट प्लान

इस दौरान केएल राहुल ने फैन्स के साथ अपनी हेल्दी डाइट का खुलासा करते हुए बताया कि वह कैसे अपनी फिटने का ध्यान रखते हैं।

उन्होंने सवाल के जवाब में लिखा, '3 साल पहले मैंने एक डीएनए टेस्ट किया और पाया कि ज्यादातर चीजें जो मैं खा रहा था, उसके प्रति संवेदनशील था। मैं जो नहीं खा रहा था, वो मेरे शरीर की आवश्यकता थी। हर इंसान अलग होता है और डाइट को किसी के शरीर के अनुरूप बनाना पड़ता है। वर्तमान में मैं खाने में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट रखता हूं, चीनी से बचता हूं। कोई डेयरी प्रॉडक्ट नहीं लेता।'

बताया कहां से मिलती है फैशन की प्रेरणा

बताया कहां से मिलती है फैशन की प्रेरणा

इसके अलावा एक फैन ने उनसे उनकी 'फैशन इंस्पिरेशन' के बारे में पूछा जिसका पता उनकी तस्वीरों से भी चलता है।

उन्होंने लिखा, 'कई जगहों और अलग-अलग लोगों से। हम बहुत यात्रा करते हैं और ऐसे में फैशन को लेकर भी काफी कुछ देखते हैं।'

आपको बता दें कि केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विकेटकीपिंग करते हैं। इस बार वह टीम की कमान भी संभालने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस लीग को फिलहाल अनिश्चितकालीन समय तक के लिये टाल दिया गया है।

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 10:56 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+