केएल राहुल ने बताया शतक के लिए छक्का लगाने का राज

किंग्स्टन। टेस्ट क्रिकेट में महज पांच मैचों में तीन शतक लगाने वाले केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगा अपना दम दिखाया है। किंग्स्टन टेस्ट में राहुल ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। केएल राहुल ने शतक तक पहुंचने के लिए छक्का लगाये जाने की वजह का भी खुलासा किया है।

Video: जानिए किस महानतम क्रिकेटर से मिलना चाहते हैं विराट

केएल राहुल जब 96 रन के स्कोर पर थे तो उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था। शतक के लिए छक्का मारने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय तक 90 की सीमा में रहना पसंद नहीं है। राहुल ने कहा कि बहुत से कोच का मानना है कि यह सही तरीका नहीं है शतक तक पहुंचने का, लेकिन मेरा मानना है कि जो भी बड़ा शॉट लगाया जाता है वह पूर्व निर्धारित होता है।

फिर वह चाहे छक्का हो, स्वीप शॉट हो, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने के बाद ही हम फैसला ले लेते हैं बड़ा शॉट खेलने का। कर्नाटक के दाये हाथ के बल्लेबाज ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ 158 रन का स्कोर इस मैच में बनाया। जिसकी बदौलत टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 358/5 रन बना लिये और 162 रन की बढ़त हासिल कर ली।

पुजारा को उम्मीद 4-0 से क्लीन स्वीप करेगी टीम इंडिया

राहुल ने कहा कि मैंने गेंदबाज के दिमाग पढ़ते हुए वह शॉट लगाया था, रोस्टन चेज ने दो शॉर्ट गेंद डाली थी और मुझे उम्मीद की वह अब लेंथ बॉल डालेंगे और मेरा अंदाजा सही निकला। मुझे लंबे समय से 90 से 99 रन के बीच रहना पसंद नहीं है लिहाजा मैंने जल्द से जल्द शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं।

टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने पहले तिहरे शतक तक पहुंचने के लिए छक्का लगाया था। उन्होंने सकलैन मुश्ताक की गेंद पर छक्का लगाया था। केएल राहुल के इस शानदार सैकड़े के बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें भूखा बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी उन्होंने छक्के साथ सैकड़ा लगाया था और तीनों टेस्ट उन्होंने देश के बाहर लगाया है।



Story first published: Monday, August 1, 2016, 17:54 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+