Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का बनीं भूतनी दुल्हन तो कोहली ने दिखाया अजीब अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिल्लोरी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर में अनुष्का एक भूतनी दुल्हन के रूप में दिखाई गई हैं।

फिर से चर्चा में कोहली और अनुष्का

ये तो बॉलीवुड तारीका की आने वाली फिल्म है लेकिन इस हिरोईन के असली हीरो यानी की विराट कोहली का भी अंदाज अपनी अभिनेत्री से कुछ कम नहीं। टीम इंडिया के इस डैशिंग कप्तान ने ट्विटर पर कुछ अलग अंदाज में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बिना कुछ कहे ही अपनी आंखों से काफी कुछ कह रहे हैं जिसे समझना आसान नहीं हैं, अपनी ट्वीट वीडियो में कोहली थोड़ा सा अपने आपको डरावना या गुस्सैल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

कोहली का अलग अंदाज

अब ये अनुष्का की आने वाली फिल्म के ट्रेलर से प्रभावित होकर उन्होंने किया है या वाकई में वो कुछ अपने अंदाज में कहना चाह रहे हैं,ये तो केवल वो ही जानते होंगे।

फिल्म 'फिल्लोरी' में अनुष्का शर्मा बनी भूत

गौरतलब है कि फिल्म 'फिल्लोरी' में अनुष्का शर्मा के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। दलजीत इससे पहले पिछले साल की हिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिख चुके हैं।

अनुष्का शर्मा भूत बनकर उसके सामने आती हैं

फिल्म 'फिल्लोरी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सूरज शर्मा( दिलजीत दोसांझ) मांगलिक है इसलिए उसे पेड़ से शादी करनी होगी, पेड़ से शादी के बाद अचानक अनुष्का शर्मा भूत बनकर उसके सामने आती हैं और कहती है कि उस पेड़ पर वो रहती थीं इसलिए उऩकी शादी सूरज से हो चुकी है। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा और करनेश शर्मा ने। इस ट्रेलर के बाद ही अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भूतनी दुल्हन के नाम से वायरल होने लगीं।

देखें 'फिल्लोरी' का ट्रेलर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+