For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान के खिलाफ केएल राहुल की पिछली 5 इनिंग के आंकड़े रॉयल्स के लिए खड़ी कर सकते हैं मुश्किल

नई दिल्ली। आईपीएल में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मुकाबला है। दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं, लिहाजा दोनों ही टीमें आज का मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगी। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केएल राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोलता है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केएल राहुल की पिछली पांच इनिंग्स की बात करें तो उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। केएल राहुल के ये आंकडे़ राजस्थान के खेमे में मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। राजस्थान के खिलाफ केएल राहुल ने पिछली पांच इनिंग में कुल 304 रन बनाए हैं। राजस्थान के खिलाफ केएल राहुल ने पिछली पांच पारियों में 84, 95, 4, 52, 69 रन बनाए हैं।

मौजूदा समय में अंक तालिका की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 12 मैचों में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैच में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ 8वे स्थान पर है। आईपीएल के इस सीजन में केएल राहुल सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले 12 मैचों में केएल राहुल 595 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। ऐसे में अगर आज राजस्थान की टीम हारती है तो प्लेऑफ में पहुंचने की राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 18:02 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+