भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अपनी सर्जरी के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में आ गए हैं और वहां अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू कर दिया है।
केएल राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के लिए खेलते वक्त एक मुकाबले में चोट लग गई थी। राहुल गेंद को चेज करने के लिए बाउंड्री की ओर दौड़े और उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
राहुल की जांघ का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और वे सितंबर में श्रीलंका में होने जा रहे एशिया कप 2023 में वापसी करने की ओर देख रहे हैं। एशिया कप के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 साल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है जिस पर भी राहुल की नजरें रहेंगी।
ಮನೆ 🏡 pic.twitter.com/0BXpG03kdL
— K L Rahul (@klrahul) June 13, 2023
राहुल का ऑपरेशन यूनाइटेड किंगडम में हुआ था और मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एनसीए में शामिल होने की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए 'होम' का कैप्शन भी दिया है।
राहुल राहुल कर्नाटक से ही आते हैं और एनसीए बेंगलुरु में स्थित है। केएल राहुल इस वक्त ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। वे वनडे क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं और उन्होंने 50 ओवर के गेम में विकेटकीपिंग करते हुए नया आयाम भी जोड़ते हैं।
ऐसे में यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम हो जाता है। केएल राहुल ने 47 मैच खेले हैं जिसमें से 2642 रन बनाए हैं। राहुल ने वनडे और टी-20 मैच भी खेले हैं। राहुल तीनों फॉर्मेट में 14 इंटरनैशनल सेंचुरी बना चुके हैं।