For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुछ इस तरह से अनुष्का और विराट ने बुरे वक्त से निकाला था केएल राहुल को, हर डेट पर ले जाते थे साथ

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने जब पहली बार टीम इंडिया के लिए अपना पहला टेस्ट खेला था तो उन्हें खास सफलता हाथ नहीं लगी क्योंकि वह बिना खाता खोले शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। वर्ष 2014 में बेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में केएल राहुल सिर्फ जीरो रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस विफलता के बाद केएल राहुल काफी निराश थे, जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उनकी मदद की थी।

टॉक शो के दौरान बताई बात

एक टॉक शो के दौरान केएल राहुल ने बताया कि अपने खराब प्रदर्शन की वजह से वह काफी निराश थे, जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उन्हें इस मुश्किल समय से उबारा था। उन्होंने कहा कि दोनों ने मेरी काफी मदद की थी और मेरे पास आपको बताने के लिए अच्छी कहानी है। राहुल ने बताया कि अनुष्का मेलबर्न में मैच देखने के लिए आई थीं, लेकिन जब मैं आउट हो गया तो काफी निराश था। जिसके बाद वह मेरे कमरे में आईं और उन्होंने कहा कि वह मुझे अकेले नहीं बैठने देंगी। उन्होंने कहा कि मैं और कोहली तुम्हे बाहर लेकर चलेंगे।

हर डिनर डेट में मैं साथ

राहुल ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ है कि मैं कोहली और अनुष्का की डेट पर तीसरे पहिए की तरह रहा, मैं अक्सर दोनों की डिनर डेट पर रहता था और इस दौरान वह दोनों मेरे साथ अपने कैरियर में जब भी खराब दौर था उस बारे में बात करते थे। दोनों अपने कैरियर में असफलता के बारे में बताता थे, जिसके बाद मुझे महसूस हुआ कि मैं ही अकेला नहीं हूं जोकि अपने पहले मैच में फेल हुआ हूं। अगले खेल से पहले हमारे पास एक हफ्ते का समय था, दोनों मुझे लेकर हर बार बाहर जाते थे, दोनों ही काफी मजबूत कपल हैं और उनका मुझपर काफी ज्यादा असर है।

बुरे दौर से उबरे राहुल

अनुष्का शर्मा का शुक्रिया अदा करते हुए केएल राहुल ने बताया कि उन्होंने मुझे मुश्किल समय में काफी साथ दिया है। हम अब भी एक दूसरे के संपर्क में हैं और एक दूसरे को मैसेज भेजते हैं। अपने पहले मैच की विफलता को राहुल ने काफी पीछे छोड़ दिया हैऔर वह सिडनी में अपने कैरियर के चौथे ही टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया था। इसके बाद से वह लगातार अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले वर्ष उन्हें मोस्ट स्टाइलिश बैट्समैन का खिताब दिया गया था, उन्होंने लगातार सात अर्धशतक जड़े थे, इसके साथ ही उन्होंने सर इवर्टन वीक्स, एंडी फ्लावर, शिवनारायण चंद्रपॉल, कुमार संगाकारा और क्रिस रोजर्स की बराबरी कर ली थी।

Story first published: Sunday, June 24, 2018, 12:02 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+