For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धमाकेदार पारी खेलने पर केएल राहुल का बयान आया सामने, बताया क्या है उनका मुख्य काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत दिलाने में ओपनर केएल राहुल का अहम योगदान रहा। राहुल ने 40 गेंदों में 5 चाैके व 4 छक्के जड़ते हुए 62 रनों की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी की बदाैलत भारत बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सफल हो पाया। राहुल का यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 7वां अर्धशतक भी रहा। हैदराबाद के राजीब गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच के बाद राहुल ने अपनी पारी पर बयान देते हुए बताया कि उनका क्या मुख्य काम है।

सेट होने पर लक्ष्य का पीछा कर सकता हूं

सेट होने पर लक्ष्य का पीछा कर सकता हूं

राहुल ने कहा कि उनके लिए मैच बनाना ही अहम है। उन्होंने कहा, ''जब भी मैं रन बनाता हूं, हर कोई मुझे पसंद करता है। मैं स्ट्राइक रेट के अनुसार अपनी पारी की योजना नहीं बनाता। मैं दूसरी पारी दाैरान(यानी कि लक्ष्य का पीछा करते हुए) खेल में ज्यादा बदलाब नहीं करता। मुझे पता है कि अगर मैं सेट हो जाता हूं, तो फिर मैं लक्ष्य का पीछा कर सकता हूं। मेरी भूमिका मैच बनाना है फिर उसके अनुसार पारी को आगे बढ़ाना है।''

मैच जितवाने से चूकने पर दुख

मैच जितवाने से चूकने पर दुख

राहुल के पास मैच खत्म करने का माैका था लेकिन वह खेरी पियरे ने 130 के कुल स्कोर पर कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच करवा बैठे। मैच फिनिश ना करने पर राहुल ने कहा, ''आज मैं चूक गया, लेकिन अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। आपको किसी भी प्रारूप में एक बल्लेबाज के रूप में रन की जरूरत होती है, वही आपको आत्मविश्वास देता है। वह चीज जो मुझे आत्मविश्वास दे रही है वह है मैच जीतना।'' इसके अलावा राहुल ने यह भी कहा कि उन्हें अगले साल होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए कोई चिंता नहीं है। फिलहाल वो इससे पहले होने वाले मैचों पर ध्यान दे रहे हैं।

लगातार दूसरा अर्धशतक

लगातार दूसरा अर्धशतक

बता दें कि राहुल ने लगातार दूसरा टी20 अर्धशतक जड़ा है। राहुल ने अपना पिछला टी20 मैच 10 नंबवर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 52 रनों की पारी खेली थी। राहुल अबतक खेले 32 टी20 मैचों में 1036 रन बना चुके हैं जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+