For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तान विराट कोहली के आक्रामक रवैए पर लोकेश राहुल ने दी यह 'सलाह'

नई दिल्ली। इन बातों की वैसे तो कोई आधिकारिक प्रमाणिकता नही हैं लेकिन ऐसा आमतौर पर जगजाहिर है टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल भारतीय कप्तान विराट कोहली के खास हैं। खासकर जब बार बार फेल होने पर केएल राहुल को मौके मिलते हैं तो कोहली पर ये कहकर ही निशाना साधा जाता है कि राहुल कोहली के चहेते हैं। इसलिए उनको इतने मौके मिल जाते हैं। बुरी फार्म से गुजर रहे केएल राहुल को हाल ही में कॉफी विद करण नाम के टेलीविजन चैट शो में बुलाया गया था।

इस शो में लोकेश राहुल के अलावा हार्दिक पांड्या भी शामिल हुए थे। इसी शो में हुए सवाल जवाब के दौर में राहुल ने कहा था विराट कोहली को एक सलाह दी है। यह एपिसोड रविवार को टीवी पर पब्लिश होगा। शो में राहुल ने कोहली को सलाह दी है कि वे अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण करे। राहुल ने कहा, 'मेरा सोचना है कि विराट को थोड़ा शांत रहने की जरूरत है। मैं उनको कहता भी रहता हूं लेकिन वे कभी हॉलीडे मोड में नहीं होते। वे हमेशा वर्क मोड में ही होते हैं।' यह बात लोकेश राहुल ने शो में सवाल-जवाब राउंड के दौरान कही। इसके अलावा दोनों खिलाड़ी शो में खासी मस्ती करते हुए नजर आए।

वहीं जब इस शो में हार्दिक पांड्या से पूछा गया कि आप टीम में फिटनेस के लिए किस खिलाड़ी से सलाह लेना पंसद करोगे तो उनका एक ही जवाब था- विराट कोहली। इसके अलावा पांड्या ने सबसे रोमांटिक पर्सन का खिताब भी टीम में कोहली को ही दिया है। बता दें कि पांड्या और लोकेश राहुल फिलहाल भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा हैं। पांड्या को चोट से उभरने के बाद टीम इंडिया की टेस्ट टीम में जगह दी गई थी। हालांकि पांड्या टीम में अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं हो पाए। जबकि केएल राहलु बार बार प्लॉप होने के बावजूद एक बार फिर से चौथे टेस्ट के लिए टीम में बुलाए गए। जहां उन्होंने दोबारा मिले मौके को जाया कर दिया। हालांकि भारतीय टीम सिडनी में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचकर 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर मात देने की स्थिति में पहुंच चुकी है।

Story first published: Saturday, January 5, 2019, 19:47 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+