KL Rahul wish on father's day: फादर्स डे पर हर कोई अपने पिता को बधाई संदेश प्रेषित कर रहा है। क्रिकेटरों को भी ऐसा करते हुए देखा गया है। भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल ने भी फादर्स डे पर दो पुरुषों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जो विश किया है, उस पर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन आया है।
राहुल ने इन्स्टाग्राम पर अपने पिता के अलावा ससुर सुनील शेट्टी के साथ पुरानी फोटो शेयर की। इस पर उन्होंने कैप्शन भी लिखा। राहुल ने लिखा कि जीवन के दो अहम पुरुषों के प्यार, ज्ञान, शक्ति और मार्गदर्शन के लिए मैं आभारी हूँ। इस पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन आया।
सुनील शेट्टी ने लिखा कि आपके जैसा बेटा पाकर मैं धन्य हुआ हूं। इसके बाद राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी पीछे नहीं रहने वाली थीं। अथिया ने हार्ट का इमोजी पोस्ट करते हुए राहुल की पोस्ट पर ख़ुशी व्यक्त की।
गौरतलब है कि केएल राहुल ने इसी वर्ष बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ शादी की है। अथिया शेट्टी को काफी सालों तक डेट करने के बाद राहुल ने शादी का निर्णय लिया। केएल राहुल फ़िलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
आईपीएल के दौरान चोटिल होकर राहुल बाहर हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की कप्तानी क्रुणाल पांड्या ने की थी। केएल राहुल अभी रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं। वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ठीक हो रहे हैं। जल्दी ही राहुल फिट होकर मैदान पर वापस खेलते हुए नज़र आएँगे। फैन्स भी यही चाहते हैं।