IND vs NZ : पहले वनडे के लिए उतरे ये 11 खिलाड़ी, इन 2 जांबाजों ने किया डेब्यू
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड को पांच टी20 मैचों की सीरीज में पस्त करने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में धमाल मचाने को तैयार है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हेमिल्टन में शुरू हुआ तो कीवियों ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। इस सीरीज से रोहित शर्मा व शिखर धवन आउट हैं। ऐसे में कप्तान विराट कोहली ने टाॅस के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन बताई तो 2 जांबाजों को वनडे में डेब्यू करने का माैका मिल गया।
दरअसल, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ व मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन में रखा। इन दोनों खिलाड़ियों को ओपनिंग करने के लिए भेजा गया। इसी के साथ दोनों ने अपने वनडे करियर का पहला मैच खेलना शुरू कर दिया। मयंक इससे पहले भारत के लिए 9 टेस्ट खेल चुके हैं तो शाॅ भी 2 टेस्ट खेल चुके हैं। लेकिन अब इन खिलाड़ियों के पास वनडे में भी खुद को सही साबित करने का माैका मिल गया है।
वहीं नंबर तीन पर विराट कोहली ही खेलते नजर आएंगे। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल में से कोई भी बल्लेबाजी के लिए उतर सकता है। बल्लेबाजी को और भी मजबूत बनाने के लिए केदार जाधव को भी टीम में शामिल किया गया है।ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। टी-20 सीरीज में बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की कमान संभालने वाले केएल राहुल ही इस मैच में भी विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे। गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी संभालेंगे। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में रखा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
