1st Test : चल गया जडेजा का जादू, इस मामले में हर बड़े गेंदबाज को छोड़ गए पीछे
नई दिल्ली। अर्धशतक या शतक लगाने पर तलवारबाजी करने वाले भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा के लिए विशाखापट्टनम स्टेडियम यादगार बन गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही जडेजा ने बताैर गेंदबाज नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने तीसरे दिन के आखिरी सत्र में ओपनर डीन एल्गर का शिकार करते हुए अपने टेस्ट करियर के 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।

हर गेंदबाज को छोड़ा पीछे
जडेजा 200 का आंकड़ा छूते ही दुनिया के हर बड़े गेंदबाज को पीछे छोड़ गए हैं। दरअसल, जडेजा सबसे कम टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के रंगना हैराथ को पछाड़ते हुए हासिल की। हैराथ ने 47 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे, जबकि जडेजा का यह 44वां मैच है, जिसमें उन्होंने विकटों का दोहरा शतक पूरा किया। इस मामले में तीसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जाॅनसन हैं। बांए हाथ के इस गेंदबाज ने 49 मैचों में इतने विकेट पूरे किए थे, जबकि चाैथे नंबर पर उन्हीं के हमवतन मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने 200 विकेट के लिए 50 मैचों का सहारा लिया था। पांचवें नंबर पर बिशन सिंह बेदी हैं जिन्होंने 51 मैचों में विकटों का दोहरा शतक पूरा किया था।

ऐसा करने वाले 10वें भारतीय
मैच शुरू होने से पहले जडेजा नाम 198 विकेट दर्ज थे। मैच के दूसरे दिन आखिरी सेशन में जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेन पीट को आउट कर 199 विकेट के आंकडे पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को आखिरी सत्र में उन्होने एल्गर को पुजारा के हाथों मिड विकेट पर कैच कराकर अपना 200वां टेस्ट विकेट पूरा किया। इसके साथ जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट अनिल कुंबले के नाम हैं। कुंबले ने 132 मैचों में 619 विकेट झटके हैं।

बल्ले से भी करते हैं कमाल
बता दें कि जडेजा गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करते हैं। भारत ने मैच की पहली पारी 7 विकेट खोकर 502 रनों पर घोषित की जिसमें जडेजा की नाबाद 30 रनों की पारी भी शामिल रही। जडेजा 44 मैचों में 33.12 की एवरेज से 1590 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक के साथ 11 अर्धशतक भी शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
