Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CPL: दुनिया के सबसे भारी भरकम खिलाड़ी का तूफान, एक ओवर में जड़ दिए 6 छक्के

नई दिल्ली। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट अक्सर तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक ओवर में 6 छक्के लगाकर तेजी से रन बनाना कोई आसान काम नहीं है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है जब किसी क्रिकेटर ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए हों। हालांकि भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को हर कोई जानता है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओर में 6 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लेकिन ये कारनामा एक बार फिर से दोहराया गया।

दुनिया के सबसे भारी-भरकम क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवॉल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2017 में अपनी तूफानी बैटिंग से सबको अपना प्रशंसक बना दिया। सीपीएल में गुरुवार को खेले गए मैच में रहकीम ने सैंट लूसिया स्टार्स के लिए महज 44 गेंदों में छह छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 78 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि कॉर्नवॉल की इस तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद भी उनकी टीम सैंट लूसिया ये मैच 29 रन से हार गई। जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य के जवाब में 143 किलो के कॉर्नवॉल ने एक छोर से गिरते विकेटों के बीच 44 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने महज 26 गेंदों में टी20 क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन अचानक वे रिटायर्ड आउट हुए और उनका यह निर्णय सैंट लूसिया स्टार्स टीम को भारी पड़ा।

इस पारी के दौरान कॉर्नवॉल को विपक्षी कप्तान किरोन पोलार्ड की गेंद पेट पर लग गई थी। कॉर्नवॉल दर्द से जूझ रहे थे और वे रन दौड़ने में नाकाम हो रहे थे जिसके चलते उन्होंने रिटायर्ड आउट होने का निर्णय लिया। लेकिन पोलार्ड ने उनकी हूटिंग भी की। कॉर्नवॉल जब मैदान से बाहर जा रहे थे और नए बल्लेबाज डैरेन सैमी अंदर आ रहे थे उस दौरान पोलार्ड का गुस्सा देखते ही बनता था। पोलार्ड ने उन्हें हाथ के इशारे से पवेलियन लौटने को कहा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+