नई दिल्ली। बीसीसीआई ने हाल ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करते हुए भारतीय क्रिकेटरों के सैलरी स्ट्रक्चर को रिवाइज किया है।
टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटरों की मैच फीस दोगुनी कर दी गई है। पहले यह फीस प्रति मैच 7 लाख रुपए थी जबकि अब यह 15 लाख रुपए प्रति मैच होगी। हालांकि, यह सितम्बर 2016 के बाद से ही लागू होगी।
वनइंडिया आपको यहां बताएगा कि भारतीय क्रिकेटर्स की कुल सैलरी कितनी है और यह कैसे तय होती है। बात अगर 2016 में अब तक हुए कुल मैचों की करें तो कौन से क्रिकेटर सैलरी के हिसाब से रहे सबसे आगे, जानिए इस रिपोर्ट में -









