For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

5 विकेट झटकते ही टी-20 में बनाई जगह, कौन हैं मयंक जिन्होंने किया यह कमाल

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। उम्मीद के मुताबिक चिर-परिचित चेहरों का चयन करने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने युवा मयंक मार्कंडे को टीम में शामिल करके चौंकाया है। माना जा रहा था विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एमएस के प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति उन्हीं चेहरों को मौका देगी जो केवल विश्व कप के लिए जाने वाली टीम में जगह बनाने की रेस में शामिल होंगे।

मयंक का शानदार करियर-

मयंक का शानदार करियर-

हालांकि मयंक का चयन केवल टी-20 मैचों के लिए हुआ है लेकिन इस बल्लेबाज ने विश्व कप दावेदारों से सजी टीम में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 21 साल के इस लेग स्पिनर का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी है। इससे पहले मयंक भारत की अंडर 19, पंजाब की अंडर 19 और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बता दें कि मयंक का चयन होना कोई अजूबा नहीं है। इस गेंदबाज ने अपनी फिरकी गेंदों से बल्लेबाजों को नचाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

लेग स्पिन के साथ गुगली में भी माहिर-

लेग स्पिन के साथ गुगली में भी माहिर-

मयंक ने अब तक खेले 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 21.26 की औसत से 34 विकेट लिए हैं जबकि लिस्ट ए करियर में उनका औसत 20 से भी कम है जिसमें उन्होंने 19.97 की औसत के साथ 22 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। वहीं, टी-20 मैचों की बात करें तो मयंक ने 18 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं। मयंक की खास बात यह है कि वे कुलदीप और चहल की तरह कलाई के जादूगर हैं और लेग स्पिन के साथ-साथ बहुत ही चतुराई के साथ गुगली, टॉप स्पिन जैसी गेंदों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मृति मंधाना में 'धैर्य' विकसित करने के लिए ये तरकीब आजमा रहे है कोच रमन

इंग्लैंड लॉयंस को बना दिया मेमना-

इंग्लैंड लॉयंस को बना दिया मेमना-

इंग्लैंड लॉयंस की टीम फिलहाल भारत के दौरे पर है और भारत ए की टीम को इंग्लिश टीम से कुछ अच्छे मैच खेलने को मिले हैं। मयंक को हाल ही में भारत ए के लिए दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। मयंक ने यह मौका दोनों हाथों से भुनाते हुए इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में कमर तोड़कर रख दी। इस मैच में भारत ए ने पहली पारी में 392 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लिश टीम पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 180 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में मयंक ने केवल 10 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लेकर इंग्लैंड लॉयंस को मेमना साबित कर दिया। खास बात यह रही कि एक तरफ तो मयंक ने पांच विकेट लिए तो वहीं दूसरी ओर उनके चयन की खबर आई।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 17:57 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+