For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गर्दन पर चोट लगने के बाद कैसी है स्मिथ की तबीयत, खुद बताया कब करेंगे वापसी

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि वो जल्द अपनी चोट से उभरकर मैदान पर वापसी कर लेंगे। स्मिथ को दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर का शिकार होना पड़ा था। स्मिथ के गले में गेंद लगी थी जिसके बाद वह घायल होकर नीचे गिर गए थे। एक समय तो सब डर गए थे लेकिन शुक्र था कि स्मिथ कुछ समय लेने के बाद अपने पैरों पर खड़े होकर पवेलियन लाैट गए।

रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट को दिए बयान में स्मिथ ने कहा, "स्पष्ट रूप से मैचों के बीच तुरंत बदलाव हो रहा है। अगले पांच-छह दिनों तक हर दिन कुछ देर के लिए मेरा आकलन किया जाएगा, ये देखने के लिए कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं और कैसे प्रगति कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं उस टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहूंगा लेकिन निश्चित तौर पर ये मेडिकल स्टाफ पर निर्भर करता है और हमारे बीच बातचीत होगी।"

स्मिथ ने आगे कहा कि कन्कशन जाहिर तौर पर चिंता का विषय है और मैं 100 प्रतिशत फिट होना चाहता हूं। मैं कुछ दिन अभ्यास करना चाहता हूं और फिर तेज गेंदबाजों का सामना कर ये निश्चित करना चाहता हूं कि मेरा रिएक्शन टाइम सही है। कुछ जांचे हैं जो मुझे पास करनी है और फिर समय ही बताएगा। वहीं सीए ने भी कहा, "तीसरे टेस्ट के लिए स्टीव की उपलब्धता पर आने वाले दिनों में फैसला लिया जाएगा। स्टीव की फिटनेस का आकलन किया जाएगा। एहतियाती तौर पर अब रविवार को स्टीव का एक स्कैन होगा।" दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 22 अगस्त से लीड्स में शुरू होगा। स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर सबस्टीट्यूट टीम में शामिल किया गया है।

स्मिथ एशेज सीरीज में गजब फाॅर्म में गुजर रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने पहला मैच 251 रनों से जीता था जबकि दूसरा ड्रा रहा। पहले मैच में उन्होंने दोनों पारियों के दाैरान शतक लगाए थे, जबकि दूसरे मैच में 94 रनों की पारी खेली। इन तीन पारियों में अच्छे प्रदर्शन की बदाैलत स्मिथ टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन लिलियमसन को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली पहले स्थान पर हैं।

Story first published: Monday, August 19, 2019, 16:48 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+