For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कितनी है डेल स्टेन की कमाई, महंगी कारों के हैं मालिक

नई दिल्ली। सभी समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक डेल स्टेन ने मंगलवार (31 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। साउथ अफ्रीकी स्टार ने ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की। चोटों और अन्य कारकों के कारण, स्टेन पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय टीम के लिए नियमित रूप से नहीं खेले। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि स्टेन अपने समय में बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने जैसा थे।

दाएं हाथ का तेज गेंदबाज गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करा सकता था और वह भी तेज गति से। शातिर बाउंसर और पिनपॉइंट यॉर्कर भी उनकी खूबी थी। अगर बल्लेबाज इनसे बच जाता था तो उनके पास और हथियार था। वो था चकमा देते हुए धीमी गेंद फेंक देना। स्टेन ने कई माैकों पर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी रफ्तार के आगे टिकना किसी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहता था। यही वजह थी कि उन्हें 'स्टेन गन' के नाम से पुकारा जाता था।

स्टेन ने टेस्ट में 439, वनडे में 196 और टी20 में 64 विकेट लिए हैं। इस बीच, सफलता और प्रसिद्धि के अलावा, 38 वर्षीय स्टेन ने अपने शानदार करियर में अच्छी खासी कमाई भी की। आइए जानें डेल स्टेन की कमाई कितनी है-

वार्षिक आय

वार्षिक आय

स्टेन पिछले दो सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं। इसका एक कारण यह भी रहा कि स्टेन चोटों से गुजर रहे थे। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग सहित विभिन्न T20 प्रतियोगिताओं में खेलना जारी रखा। जहां तक ​​उनकी वार्षिक आय का अनुमान है, यह लगभग 8 करोड़ रुपए है।

PSL से होने वाली कमाई

PSL से होने वाली कमाई

हालांकि स्टेन इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गए, लेकिन उन्होंने पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेला। उनका फ्रेंचाइजी के साथ 2.3 करोड़ का अनुबंध था। उन्होंने प्रतियोगिता में सिर्फ तीन मैच खेले और चार विकेट लेकर वापसी की।

इसके अलावा स्टेन अब तक के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक होने के साथ-साथ बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग पाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उसी के कारण, न्यू बैलेंस और परिमच सहित कई प्रमुख ब्रांडों ने उन्हें एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है। जबकि तेज गेंदबाज कई टीवी विज्ञापनों में काम करते हैं, वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी ब्रांडों का प्रचार करते हैं।

महंगी कारों के हैं मालिक

महंगी कारों के हैं मालिक

यह स्टार तेज गेंदबाज अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में रहता है। उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से अपने लिए एक आलीशान हवेली बनाई है। इसके अलावा स्टेन महंगी कारों के मालिक भी हैं। जहां तक ​​उनके कार कलेक्शन का सवाल है, G-Class Mercedes-Benz और Audi Q8 जैसे लग्जरी ऑन व्हील्स उनके गैरेज में शोभा बढ़ा रहे हैं।

कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

डेल स्टेन की कुल संपत्ति लगभग 88 करोड़ है। संन्यास लेने के बाद स्टेन कहां अपना करियर आगे बढ़ाएंगे, यह उन्होंने अभी साफ नहीं किया है, लेकिन वह गेंदबाजी कोच के रूप में किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए काम कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास कमेंट्री बाॅक्स में बैठने का भी अवसर रहेगा।

Story first published: Tuesday, August 31, 2021, 17:52 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+