For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कितनी है मिस्बाह की सैलरी, कोच शास्त्री के आसपास भी नहीं हैं खड़े

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति सुधारने का जिम्मा अब मिस्बाह उल हक के कंधों पर आ चुका है। मिस्बाह पाकिस्तान के ही पूर्व खिलाड़ी हैं जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने मिकी आर्थर की जगह नया कोच नियुक्त किया है। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान पाकिस्तान सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया था, वहीं भारत के खिलाफ मिली हार से उन्हें अपने प्रशंसकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था, जिसकी वीडियो भी खूब वायरल हुईं थी। लेकिन अब मिस्बाह को ना सिर्फ कोच की भूमिका बल्कि मुख्य चयनकर्ता की कुर्सी भी साैंपी गई है। पर क्या आप जानते हैं कि दोहरी भूमिका के बावजूद मिस्बाह कितनी सैलरी पाते हैं। नहीं जानते तो आइए जानें-

इतनी है सैलरी

इतनी है सैलरी

मिस्बाह की सैलरी कितनी है इसके संकेत उन्होंने खुद दिए। उन्होंने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत दाैरान कहा कि वह मिकी आर्थर के बराबर ही सैलरी पाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्‍बाह को हर महीने 28 लाख रुपए की तनख्‍वाह मिलेगी। उन्‍हें 3 साल के लिए नियुक्‍त किया गया है। ऐसे में मिस्‍बाह को तनख्‍वाह के रूप में हर साल 3.36 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा किसी बड़े टूर्नामेंट में जीत पर मिलने वाला बोनस अलग होगा। खबर के अनुसार, पूर्व कोच मिकी आर्थर को हर महीने 31 लाख रुपए दिए जाते थे। वहीं पूर्व मुख्‍य चयनकर्ता इंजमाम उल हक की तनख्‍वाह 16 लाख रुपए प्रति महीने थी। ऐसे में दोहरी जिम्‍मेदारी के बावजूद मिस्‍बाह की सैलरी कम है।

कोच शास्त्री के आसपास भी नहीं हैं खड़े

कोच शास्त्री के आसपास भी नहीं हैं खड़े

सैलरी के मामले में मिस्बाह इस तरह से कोच शास्त्री के आसपास भी खड़े नहीं हैं। शास्‍त्री को अगस्‍त में फिर से टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उनकी पुरानी सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। शास्त्री को अब 9.5 से 10 करोड़ रुपए हर साल मिलेंगे। पिछले कार्यकाल में उन्‍हें सालाना 8 करोड़ रुपए मिए थे।

बोर्ड को मिस्बाह से उम्मीदें

बोर्ड को मिस्बाह से उम्मीदें

मिस्बाह से पाक बोर्ड को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान के लिए 75 टेस्ट मैच और 162 वनडे मुकाबले खेले थे। इसके अलावा वो 2010 से 2017 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी थे। मिस्बाह पाकिस्‍तान के 30वें कोच हैं और लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब टीम का कोच और चयनकर्ता एक ही शख्‍स है। ऐसा न्‍यूजीलैंड की तर्ज पर किया गया है। अब उनके सामने कोच के रूप में पाकिस्‍तान को कामयाबी दिलाने की चुनौती है। उनका कार्यकाल श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे व 2 टी20 मैचों की सीरीज से शुरू होने जा रहा है।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 12:04 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+