Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इन 2 तरीकों से सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला आज बंग्लादेश से होना है। टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में बने रहने के लिए भारत को न केवल आज का मुकाबला जीतना होगा बल्कि उसे 27 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी होगी। अगर करने में टीम विफल होती है तो भारत का इस मुकाबले से बार होना तय है।

लेकिन सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए टीम के पास दो तरीके हैं। पहला ये तरीका की वो अपने दोनों मैच जीत ले। यानी उसे बंग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराना होगा। ऐसा करने से टीम इंडिया 4 अंक हासिल कर लेगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया के पास फिलहाल 2 अंक है और वो अपने ग्रुप में चौथे नबंर पर है। अगर वो अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके पास कुल 6 अंक हो जाएंगे। इस तरह से वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

वहीं दूसरा तरीका ये कि टीम इंडिया को दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीतना होगा। ताकि वो अपना रनरेट सुधार सके। ऐसा इसलिए जरुरी है क्योंकि ग्रुप में भारत चौथे नबंर पर है। अगर 27 मार्च के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया भारत को हराता है तो उसके भी 4 प्वाइंट हो जाएंगे। अगर बांग्लादेश बड़ा उलटफेर करते हुए अपने आखिर दो मैचों में भारत और न्यूज़ीलैंड को हरा देता है, तो बांग्लादेश के पास भी 4 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में रन रेट के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट तय होगा। यानी भारत को दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होगा। तभी वो सेमीफाइनल तक पहुंच सकेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+