नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के कई बल्लबाजों ने शतकों की बाैछार कर रनों का अंबार लगाया है। सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 15921 रन दर्ज हैं जिसमें 51 शतकों के साथ 6 दोहरे शतक भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना कोई दोहरा शतक लगाने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट मे सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज काैन हैं? नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं।
टेस्ट में बिना दोहरा शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर एलेक स्टीवर्ट के नाम है। स्टीवर्ट ने 133 मैच खेले जिसकी 235 पारियों में उन्होंने 8463 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 190 रही। इनके अलावा 5 ऐसे और खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने बिना दोहरे शतक के सात हजार से भी अधिक रन बनाए।
ये हैं बिना दोहरे शतक के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
आस्ट्रेलिया के मार्क वॉ- 128 मैचों में 8029 रन
इंग्लैंड के माइक एथर्टन- 115 मैचों में 7728 रन
इंग्लैंड के कॉलिन कॉड्रे- 114 मैचों में 7624 रन
विंडीज के डेसमंड हेन्स- 116 मैचों में 7487 रन
इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस- 100 मैचों में 7037 रन
एक हजार कम रन में दोहरा शतक लगााने वाले
वहीं दूसरी ओर 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने टेस्ट में एत हजार से कम रन बनाए हैं, लेकिन दोहरा शतक लगाया है। इनमें से एक हैं श्रीलंका के ब्रेंडन कुरुप्पु, जिनके 4 टेस्ट मैच में कुल 320 रन हैं जिसमें नाबाद 201 रनों की पारी भी शामिल है। उन्होंने यह पारी1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेली थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर करूण नायर हैं, जिन्होंने अब तक 6 मैचों में 374 टेस्ट रन बनाए हैं, लेकिन इसमें एक शामिल है 2016-17 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक। इनके अलावा 9 ये बल्लेबाज हैं जिनके ना एक हजार रन पूरे करने के अंदर दोहरा शतक बनाने का रिकाॅर्ड है। ये हैं- इंग्लैंड के टिप फोस्टर, रॉब की और डेविड लॉयड, ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी और ब्रैड हॉज, वेस्टइंडीज के डेनिस एटकिंसन और फाउड बाचस, न्यूजीलैंड के मार्टिन डोनली और पाकिस्तान के तस्लीम आरिफ।